Skip to content
Sunday, 8 November 2026
भोपाल

राहुल गांधी और कांग्रेस केवल सवाल पूछकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते 

3 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
अनोखा तीर, भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बालाघाट की धरती पर स्वागत है। वे यहां आएं, जनता से मिलें और उनकी समस्याएं सुनें, लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार सभी को है और जनता सवाल पूछने वालों से भी जवाब चाहती है। इसलिए राहुल गांधी को कांग्रेस के लंबे शासनकाल का हिसाब भी देना चाहिए। आज कांग्रेस आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन उसे यह भी बताना चाहिए कि लंबे समय तक देश और प्रदेश की सत्ता में रहने के बावजूद उसने आदिवासी अंचलों के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए क्या ठोस प्रयास किए। कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रही, फिर भी आदिवासी अंचलों की अनेक मूलभूत समस्याएं क्यों बनी रहीं, राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए।
नक्सलवाद पर कांग्रेस के शासनकाल का हिसाब दें राहुल गांधी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि बालाघाट की जनता कांग्रेस के उस दौर को भी नहीं भूली है, जब यह क्षेत्र नक्सलवाद की गंभीर चुनौती से जूझ रहा था। कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लिखीराम कांवरे की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी को बालाघाट की जनता को बताना चाहिए कि उस समय नक्सलवाद से निपटने के लिए कांग्रेस सरकार ने क्या ठोस और प्रभावी कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी कभी लिखीराम कांवरे के परिवार के साथ बैठे? क्या उन्होंने उनके परिवार की पीड़ा को समझने का प्रयास किया? बालाघाट की जनता इन सवालों का जवाब भी राहुल गांधी से चाहती है।
सवाल पूछने से पहले अपने शासनकाल का हिसाब दे कांग्रेस
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस आज भाजपा सरकार से सवाल कर रही है, लेकिन जनता यह भी पूछ रही है कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद की चुनौती क्यों बनी रही, आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अपेक्षित विस्तार क्यों नहीं हुआ और वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस इन समस्याओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सवाल पूछकर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। जनता अब कांग्रेस से पूछ रही है कि अपने शासनकाल में क्या किया, आपकी नीतियों का परिणाम क्या रहा और जिन समस्याओं को लेकर आज आप राजनीति कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए सत्ता में रहते हुए आपने क्या कदम उठाए?
भाजपा सरकार ने सुरक्षा के साथ विकास को भी दी गति
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से बालाघाट सहित प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों को भी गति दी गई है। दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के विस्तार पर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है कि नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ उन क्षेत्रों में विकास को भी प्राथमिकता दी जाए, जहां लंबे समय तक विकास की गति प्रभावित रही। सुरक्षा और विकास के दोहरे प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव का वातावरण तैयार हुआ है।

11 Views
What do you think?

Leave a Reply