Skip to content
Thursday, 19 November 2026
भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस के छह अधिकारियों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

2 min read

-फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में एक अधिकारी भी सम्मानित
अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के छ: अधिकारियों को अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदकÓ से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक वैज्ञानिक अधिकारी को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से 18 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक प्रदान किए गए।
अनुसंधान के क्षेत्र में सम्मानित अधिकारी
जमील उद्दीन सिद्दीकी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला गुना।
-प्रदीप कुमार राय, कार्यवाहक निरीक्षक, जिला देवास।
-योगिता जैन, उप निरीक्षक, थाना शाहजहांनाबाद, भोपाल।
-सरोज मुवेल, उप निरीक्षक, जिला खंडवा।
-रमन शर्मा, उप निरीक्षक, क्राइम ब्रांच, भोपाल।
विष्णु दयाल जोशी, उप निरीक्षक, जिला रतलाम।

फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में सम्मानित
कैलाश चंद्रा, वैज्ञानिक अधिकारी, क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला भोपाल को फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में सम्मानित किया गया है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह सम्मान पुलिस अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को प्रभावी बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का सम्मान है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply