Skip to content
Saturday, 14 November 2026
भोपाल

जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर के मध्य 2-2 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन

2 min read
Text Size:

-भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव
-बिहार एवं महाराष्ट्र के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा
अनोखा तीर, भोपाल। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा जयनगर एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के मध्य 2-2 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05535/05536 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी एवं जबलपुर स्टेशनों के साथ-साथ भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर भी दोनों दिशाओं में ठहराव लेकर संचालित होगी। इससे भोपाल मंडल के इटारसी एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बिहार और महाराष्ट्र के बीच आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 05535 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन 17 एवं 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को जयनगर से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सतना स्टेशन पर 18.32 बजे पहुंचकर 18.37 बजे, कटनी स्टेशन पर 19.55 बजे पहुंचकर 20.00 बजे तथा जबलपुर स्टेशन पर 22.20 बजे पहुंचकर 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद तीसरे दिन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर 03.40 बजे पहुंचकर 03.50 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए यह ट्रेन गुरुवार को 17.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05536 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन 19 एवं 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर 08.00 बजे पहुंचकर 08.10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद जबलपुर स्टेशन पर 12.00 बजे पहुंचकर 12.10 बजे, कटनी स्टेशन पर 14.00 बजे पहुंचकर 14.05 बजे तथा सतना स्टेशन पर 16.00 बजे पहुंचकर 16.05 बजे प्रस्थान करेगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शनिवार को 13.50 बजे जयनगर पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव. मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी (भोपाल मंडल), खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालीसगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे। कोच संरचना. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यात्रीगण ट्रेन के ठहराव एवं समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस ऐप एवं वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply