Skip to content
Saturday, 14 November 2026
हरदा

पोखरनी में 15 नवंबर से सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा

1 min read
08 4
Text Size:

-दीदी चेतना भारती करेंगी कथा का वाचन
-कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

अनोखा तीर, टिमरनी। तहसील के ग्राम पोखरनी में 15 से 21 नवंबर तक सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन निमाड़ की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका दीदी चेतना भारती (नर्मदा तट, मंडलेश्वर) द्वारा किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ रविवार 15 नवंबर को सुबह 8.30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। बांके बिहारी जी, कुलदेवी-देवताओं एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य जनकल्याण के साथ धर्म और अध्यात्म का प्रसार करना है। कथा के समापन अवसर पर 21 नवंबर, शनिवार को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां महेश प्रसाद, दीनदयाल, प्रमोद, देवेंद्र एवं आशुतोष दोगने सहित समस्त दोगने परिवार और ग्रामवासियों द्वारा की जा रही हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply