अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2027 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के डमी प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। संस्था प्राचार्य द्वारा संस्था के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के डमी प्रवेश पत्रों का सूक्ष्म परीक्षण कर विषय व माध्यम एवं अन्य संशोधन मण्डल द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन किए जा सकेंगे। संशोधन उपरांत संबंधित प्राचार्य व अग्रेषण संस्था प्राचार्य द्वारा घोषणा पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक नियत है। ऑनलाइन घोषणा पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात ही मूल प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी ने सभी संस्था प्राचार्यों से समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन




