Skip to content
Saturday, 14 November 2026
हरदा

अशासकीय विद्यालयों की नवीन मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 8वीं तक के अशासकीय विद्यालयों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कक्षा 8वीं तक संचालित अशासकीय विद्यालयों के लिए मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों की मान्यता अवधि 31 मार्च 2027 को समाप्त हो रही है अथवा यदि कोई संस्था शैक्षणिक सत्र 2027-28 में नवीन अशासकीय विद्यालय प्रारंभ करना चाहती है तो वह आरटीई एम.पी. मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संबंधित स्कूल संचालकों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय-सीमा में आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें, जिससे मान्यता संबंधी कार्यवाही समय पर पूर्ण हो सके। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर संबंधित विषय अपने-अपने विकासखण्ड के विकासखण्ड स्रोत समन्वयक अथवा जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply