Skip to content
Saturday, 14 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण

2 min read
01 7
Text Size:

-राशन वितरण व्यवस्था और उर्वरक की उपलब्धता की ग्रामीणों से ली जानकारी
-दुकान भवन की मरम्मत कराने के दिए निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत टेमागांव में आयोजित क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर के दौरान गांव की उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम टिमरनी असवनराम चिरामन सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर ही दुकान के स्टॉक का सत्यापन करवाया। साथ ही पीओएस मशीन के माध्यम से राशन वितरण एवं बिक्री व्यवस्था की जांच की। उन्होंने दुकान में खाद्यान्न एवं उर्वरक के भंडारण की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से राशन एवं उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकान के भवन की स्थिति का अवलोकन करते हुए उसकी आवश्यक मरम्मत करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके बाद उन्होंने आयुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने आयुष चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या तथा चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी भी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं एवं दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply