Skip to content
Saturday, 14 November 2026
हरदा

दरभंगा-हडपसर-दरभंगा के मध्य 2-2 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का संचालन

2 min read
Text Size:

-भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर होगा ठहराव
-बिहार एवं महाराष्ट्र के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अनोखा तीर, भोपाल। छठ पर्व के पश्चात यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा दरभंगा एवं हडपसर (पुणे) के मध्य 2-2 ट्रिप पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05533/05534 दरभंगा-हडपसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर ठहराव लेकर संचालित होगी। इससे बिहार एवं महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
गाड़ी संख्या 05533 दरभंगा-हडपसर स्पेशल ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 17 एवं 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को दरभंगा स्टेशन से 19.30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सतना स्टेशन पर 10.55 बजे पहुंचकर 11.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद कटनी स्टेशन पर 12.25 बजे पहुंचकर 12.30 बजे, जबलपुर स्टेशन पर 14.00 बजे पहुंचकर 14.10 बजे, नरसिंहपुर स्टेशन पर 15.03 बजे पहुंचकर 15.05 बजे, पिपरिया स्टेशन पर 16.03 बजे पहुंचकर 16.05 बजे तथा इटारसी स्टेशन पर 17.40 बजे पहुंचकर 17.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए गुरुवार को 07.40 बजे हडपसर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05534 हडपसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19 एवं 26 नवंबर 2026 (गुरुवार) को हडपसर स्टेशन से 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। इटारसी स्टेशन पर 23.20 बजे पहुंचकर 23.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद अगले दिन पिपरिया स्टेशन पर 00.30 बजे पहुंचकर 00.32 बजे, नरसिंहपुर स्टेशन पर 01.33 बजे पहुंचकर 01.35 बजे, जबलपुर स्टेशन पर 02.10 बजे पहुंचकर 02.12 बजे, कटनी स्टेशन पर 03.30 बजे पहुंचकर 03.35 बजे तथा सतना स्टेशन पर 05.10 बजे पहुंचकर 05.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके पश्चात विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शुक्रवार को 23.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। प्रमुख ठहराव. लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, पाचोरा, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन।
कोच संरचना. इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यात्रीगण ट्रेन के ठहराव एवं समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस ऐप एवं वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply