Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

जिला स्तरीय युवा उत्सव : रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

2 min read
11 6
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय, हरदा में युवा उत्सव 2026-27 के तहत जिला स्तरीय रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हरदा जिले के पांच महाविद्यालयों ने अपनी सहभागिता की। युवा उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेंद्र कुमार सिरोही द्वारा की गई, उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी टीम मैनेजर, प्रतिभागियों का अभिनंदन कर विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वनाथ कुबड़े एवं डॉ. रूचि नंदनवार ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक सरिता दिनेश अग्रवाल अग्रवाल मारवाड़ी महिला मंडल अध्यक्ष हरदा, अनिता देवव्रत अग्रवाल, अंकिता निखिल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जया साकल्ले लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय हरदा, डॉ. शारदा द्विवेदी स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा, आनंद वर्मा हरदा डिग्री महाविद्यालय हरदा, तपिश सोलंकी हरदा आदर्श महाविद्यालय प्राईवेट हरदा, प्रियंका चंदेल भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी टीम मैनेजर के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. बालकृष्ण विश्नोई ने युवा उत्सव के उद्देश्य और उसके महत्व के बारे में बताया। युवा उत्सव प्रभारी सुरेंद्र रणदा ने दोनों प्रतियोगिताओं के नियमों की जानकारी दी। युवा उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता जिसका विषय भारतीय त्यौहार एवं उत्सव और चित्रकला प्रतियोगिता का विषय प्राचीन समय में गुरुकुल परंपरा पर प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैतिक शारदे, द्वितीय प्रतिक्षा चौरसिया, तृतीय मोनिका बकोरिया एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आशी ताम्रकार, द्वितीय सेंवती कर्मा और तृतीय वंदना देवड़ा रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी निर्णायकों, प्राध्यापकों और प्रतिभागियों एवं समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों का आभार डॉ. संतोष राठौर ने व्यक्त किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply