-7 ट्रांसफार्मर बंद, 13 के वायर स्टार्टर निकाले
अनोखा तीर, करताना। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इन दिनों बकाया बिजली बिल वसूली अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। विद्युत वितरण कंपनी की टीम के साथ जेई रामकुमार मेश्राम भी मौके पर पहुंचकर बकायादार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे हैं। बकायादार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को विद्युत वितरण कंपनी के जेई द्वारा कार्रवाई करते हुए कृषि पंप के उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल की राशि बकाया होने पर 7 विद्युत ट्रांसफार्मरों की बिजली काटकर बंद किए गए। वहीं 13 उपभोक्ताओं पर बिजली बिल की बकाया राशि होने पर वायर स्टार्टर निकाले गए। कंपनी के जेई ने बताया कि बकायादार उपभोक्ताओं पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।







