Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

जिले में बेलगाम नशा माफिया पर लगाम लगाए प्रशासन

2 min read
07 8
Text Size:

–युवा पीढ़ी को बचाना सरकार की जिम्मेदारी

अनोखा तीर, हरदा। छीपावड़ पुलिस द्वारा सिराली से छीपावड़ थाना क्षेत्र में लाई जा रही अवैध शराब को वाहन सहित ग्राम हिवाला के पास जब्त किया जाना इस बात का प्रमाण है कि जिले में शराब माफिया का नेटवर्क गांव-गांव तक मजबूती से फैला हुआ है। यह केवल एक खेप की बरामदगी नहीं, बल्कि जिले में सक्रिय संगठित अवैध कारोबार की गंभीर तस्वीर सामने लाती है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने जारी प्रेस नोट में कहा कि पिछले कुछ समय से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नशीली गोलियों और एमडी ड्रग के साथ छोटे-छोटे आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। इससे स्पष्ट है कि जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, लेकिन बड़े तस्कर और इस पूरे नेटवर्क के संचालक अब भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई कर प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा है, जबकि नशा माफिया का असली तंत्र बेखौफ होकर काम कर रहा है। आदित्य गार्गव ने कहा कि जब तक शराब और ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कर उसके सरगनाओं तथा यदि उन्हें किसी प्रकार का राजनीतिक या अन्य संरक्षण प्राप्त है तो ऐसे प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जिले में नशे का कारोबार समाप्त नहीं होगा। उन्होंने जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की कि वे व्यक्तिगत रूप से इस पूरे मामले की निगरानी करें, नशा माफिया के आर्थिक और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाएं तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव या भेदभाव के कार्रवाई होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply