Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

एलबीएस कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ

2 min read
13 6
Text Size:

 

14 6
-युवाओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे एवं जिला समन्वयक डॉ. मीनाक्षी यादव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को कला, संस्कृति एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व से अवगत कराते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
समूह नृत्य प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
युवा उत्सव के दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, स्किट, कोरियोग्राफी एवं मिमिक्री जैसी विधाओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समूह नृत्य विधा में विधिवत प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी महाविद्यालयों ने अपनी नृत्य प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। वहीं स्किट, कोरियोग्राफी एवं मिमिक्री विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, अभिनय कौशल एवं मंचीय अभिव्यक्ति का परिचय देते हुए आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
निर्णायक मंडल एवं प्रतिवाद समिति
-समूह नृत्य विधा : नीरज मालवीय, राधिका राठौर एवं अपूर्वा नुनीहार
– स्किट, कोरियोग्राफी एवं मिमिक्री : ज्ञानेश चौबे, सुरेन्द्र चौहान एवं गणेश मधुलकर
– प्रतिवाद समिति : डॉ. देवेन्द्र रोडगे, डॉ. सुनील बोरासी एवं डॉ. मनोरमा चौहान। विभिन्न विधाओं में चयनित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्तर पर हरदा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत समूह नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमे प्रथम स्थान : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, हरदा। द्वितीय स्थान : लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में स्किट, कोरियोग्राफी और मिमिक्री में हरदा डिग्री कॉलेज की प्रस्तुतियां विश्वविद्यालय स्तर पर हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन सभी चयनित महाविद्यालयों के प्रतिभागी आगामी विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव में अपनी-अपनी विधाओं में प्रस्तुतियां देंगे तथा हरदा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिवार एवं समन्वय समिति ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply