Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

गोपाष्टमी पर कांग्रेसजनों ने किया गौमाता का पूजन-अर्चन

1 min read
31 3
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा सीताराम रामचंद्र गौशाला में गौपूजन एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन कर गौ-ग्रास एवं खिचड़ा खिलाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास एवं गौशाला सचिव रमेश सादानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने गौमाता का पूजन कर सेवा कार्य में सहभागिता की।  इस अवसर पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने गौमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। उनकी सेवा और संरक्षण करना केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों को गौमाता की सेवा और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में गौशाला प्रबंधक सतीश चौहान, पार्षद सुप्रिया पटेल, प्रमिला ठाकुर, अशोक पटेल, मयूर पटेल, सतीश, गौतम पटेल, संजय सैनी, विजय सूरमा, लक्ष्मीकांत दुबे, आशीष गुर्जर, अनिल धनगर, सुनील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply