Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ जागरुकता कार्यक्रम

2 min read
10 6
Text Size:

  अनोखा तीर, हरदा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड 28 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 59 में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान द्वारा बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह करना बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें 2 वर्ष तक की सजा और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उपस्थित सभी को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि कम उम्र में विवाह होने से लड़कियों में कुपोषण, एनीमिया, प्रसव के दौरान जटिलताएं और शिक्षा से वंचित रहने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। साथ ही बच्चों के अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह की सूचना देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने बाल विवाह न करने, न करवाने और जहां भी इसकी सूचना मिले, वहां प्रशासन को जानकारी देने की शपथ ली। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुनेश उमरिया, सुनीता चोरे, आंगनवाड़ी सहायिका सुनीता मानिक, वार्ड की महिलाएं, किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply