अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वोट बचाओ- देश बचाओ जन अभियान की ग्राम चौपाल के आयोजन में करताना ब्लाक के छीपानेर मंडलम में ग्राम-चौपाल में चर्चा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई एवं ब्लॉक प्रभारी रविशंकर शर्मा ने करताना ब्लाक के छीपानेर मंडलम के गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। ग्राम चौपाल के माध्यम से ब्लॉक के मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बीएलए डब्ल्यू को मतदाता सूची सौंप कर मतदाताओं को मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने, भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन नागरिकों, मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं उन्हें वापस से जुड़ने के लिए वोट बचाओ- देश बचाओ जन अभियान के तहत ग्राम चौपाल के माध्यम से जानकारी साझा की गई है। जिससे उनके नाम को वापस से जुड़वाया जा सके। मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बीएलए डब्ल्यू को जन अभियान के लिए मतदाता सूची सत्यापन करना है। ग्राम चौपाल को संबोधन करते हुए मोहन सांई ने कहा कि जिन मतदाता के नाम एसआईआर के दौरान कटे हैं उन मतदाता को फार्म-06 जो कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए उपयुक्त होता है को संपूर्ण जानकारी के साथ जमा करना है जिससे कि जिन नागरिकों/मतदाता का नाम एसआईआर के दौरान कटा है फार्म-06 के माध्यम से जुड़ जाएगा एवं जिन युवा की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कहा गया। आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में जिला महासचिव गोविंद सूरमा, जिला उपाध्यक्ष एवं करताना ब्लाक प्रभारी रविशंकर शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, जिला महामंत्री रामदास तोमर, चैनसिंह राजपूत, विजय सुरमा, कप्तान सिंह सहित कार्यकर्ता जन व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
मतदाताओं के घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे ‘वोट रक्षक







