Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

मुख्य दरोगा के व्यवहार से परेशान सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

2 min read
Text Size:

-हटाने की मांग को लेकर सौंपा आवेदन
अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा में पदस्थ मुख्य दरोगा के कथित दुर्व्यवहार से परेशान सफाई कर्मचारियों, दरोगाओं एवं वाहन चालकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सामूहिक आवेदन सौंपकर वर्तमान मुख्य दरोगा को पद से हटाने और उनके स्थान पर किसी अन्य कर्मचारी की नियुक्ति करने की मांग की है। आवेदन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि मुख्य दरोगा उपेंद्र द्वारा लंबे समय से सफाई कर्मचारियों एवं वाहन चालकों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य दरोगा उनसे ठीक ढंग से बातचीत नहीं करते और आए दिन अपशब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित करते हैं। इस व्यवहार के चलते कर्मचारी काफी समय से परेशान हैं और उनमें असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने आवेदन में कहा कि किसी भी विभाग की कार्यव्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी सम्मान एवं सहयोग जरूरी है, लेकिन वर्तमान मुख्य दरोगा के व्यवहार से कार्यस्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि कर्मचारी हित एवं नगर पालिका की कार्यव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वर्तमान मुख्य दरोगा को पद से हटाकर किसी अन्य कर्मचारी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन कर्मचारियों की इस सामूहिक शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply