Skip to content
Thursday, 19 November 2026
हरदा

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर सजेगा भव्य दरबार, होगा कीर्तन और छप्पन भोग

1 min read

-खाटू श्याम मंदिर में कल होगा आयोजन
-भजन गायकों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा परिसर
अनोखा तीर, हरदा। बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर की भैरव प्रताप सिटी कॉलोनी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 20 नवंबर, शुक्रवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा कीर्तन के साथ छप्पन भोग का भव्य आयोजन होगा। आयोजन में भजन गायक कबिल यादव, गायिका रंजिता रघुवंशी एवं गायक जय पुजारी अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में बाबा की भक्ति में लीन होंगे। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा। इस दौरान बाबा श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट के साथ बाबा का दिव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजकों ने शहर सहित आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से बाबा श्याम के जन्मोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ लेने और भजन-कीर्तन का आनंद उठाने की अपील की है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply