Skip to content
Thursday, 19 November 2026
हरदा

युवा उत्सव में पोस्टर और कार्टूनिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

2 min read
10 1 1

-पोस्टर में प्रांजल विश्वकर्मा और कार्टूनिंग में आशी ताम्रकार ने हासिल किया प्रथम स्थान

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में बुधवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 के अंतर्गत पोस्टर एवं कार्टूनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार गौर एवं प्रशासनिक अधिकारी व्ही.के. बिछोतिया के निर्देशन तथा युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रीना मालवीय के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अमृता दीक्षित, अपूर्वा नुनिहार एवं राधिका राठौर ने निभाई। परिणामों में पोस्टर प्रतियोगिता में पीएमसीओई हरदा की प्रांजल विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कार्टूनिंग प्रतियोगिता में हरदा डिग्री कॉलेज की आशी ताम्रकार प्रथम रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश गौर ने कहा कि युवा उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सपनों को अभिव्यक्त करने का मंच है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी व्ही.के. बिछोतिया ने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों को अपनी कला, संस्कृति, विचारों और नवाचार को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रीना मालवीय, सह प्रभारी डॉ. आशा गायकवाड़ एवं डॉ. मनीषा चौहान ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में चयनित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश गौर ने किया तथा आभार डॉ. रीना मालवीय ने व्यक्त किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply