Skip to content
Thursday, 19 November 2026
हरदा

धर्मशाला निर्माण से लेकर गौसेवा तक, समाजसेवियों ने बढ़ाए मदद के हाथ

2 min read
15 1 1

–आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज को 1.11 लाख रुपए की सहायता
-परशुराम धाम आश्रम और समाधि स्थल निर्माण के लिए भी मिला सहयोग

अनोखा तीर, हरदा। समाजोत्थान, धार्मिक कार्यों और गोसेवा के लिए दानदाताओं ने आगे आकर सहयोग की सराहनीय पहल की है। आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा न्यास हरदा को धर्मशाला निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 101 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही परशुराम धाम आश्रम, तुरनाल में निर्माणाधीन समाधि स्थल एवं आश्रम विकास के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया गया। धर्मशाला निर्माण के लिए स्वर्गीय गौरीशंकर पाराशर की पुण्य स्मृति में गणपती बाई एवं धनसुख, राधामोहन (मुन्ना पाराशर) तथा राकेश पाराशर विक्रमपुर वालों की ओर से 1,11,101 रुपए का चेक समाज न्यास के कोषाध्यक्ष लोकेंद्र तिवारी को सौंपा गया। वहीं वैकुंठवासी 1008 संत दादागुरु परशुराम नाथ महाराज की स्मृति में तुरनाल स्थित परशुराम धाम आश्रम में निर्माणाधीन समाधि स्थल के लिए 11 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया गया। समाधि स्थल का भूमिपूजन 25 नवंबर को किया जाएगा। इसी क्रम में स्वर्गीय जगदीश पाराशर की स्मृति में मणीबाई एवं भरत तथा योगेश पाराशर की ओर से आश्रम विकास के लिए 11,111 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई। इसके अलावा दिव्यांग एवं असहाय गायों की सेवा के लिए गोसेवा संचालक राजा भैया तिवारी को भी विशेष सहयोग दिया गया। दानदाताओं की इस पहल को समाजसेवा, धार्मिक आस्था और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है। धर्मशाला निर्माण, संत की स्मृति में समाधि स्थल निर्माण और गोसेवा जैसे कार्यों में दिया गया सहयोग समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने वाला है।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply