Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

टिमरनी में अधिवक्ता के ऑफिस में मारपीट, सीसीटीवी मेंं कैद हुई घटना

2 min read
Text Size:


-अधिवक्ता सहित तीन लोगों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के घर संचालित ऑफिस में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार कुछ युवक ऑफिस में पहुंचे और वहां मौजूद अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट व झूमाझटकी की। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी विवाद होने की बात सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की बताई गई है। फरियादी अधिवक्ता शुभम उपाध्याय के अनुसार कुछ युवक ऑफिस पहुंचे और अधिवक्ता मयंक बोरसे, शुभम उपाध्याय तथा कंप्यूटर ऑपरेटर वेदान्त पाल के साथ मारपीट की। शिकायत में ऑफिस का सामान फेंकने और महिलाओं के साथ भी झूमाझटकी किए जाने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में अधिवक्ता मयंक बोरसे घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विजय उर्फ कल्ली, शुभम, सुनील, सौरभ और ऋषभ सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के बाद अधिवक्ता संघ में रोष की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply