Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

यशराज जाट ने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दम

2 min read
07
Text Size:

-मध्यप्रदेश को दिलाया स्वर्णिम गौरव
-70वीं राष्ट्रीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम बनी विजेता

अनोखा तीर, हरदा। जिले के होनहार हैंडबॉल खिलाड़ी यशराज जाट ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर हरदा का नाम रोशन किया है। उमरिया में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-14 हैंडबॉल प्रतियोगिता में यशराज ने मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन खेल की बदौलत मध्यप्रदेश की टीम प्रतियोगिता में विजेता बनी। हरदा निवासी यशराज जाट, पिता पवन जाट ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। देश के विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीम ने शानदार खेल दिखाया और फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। यशराज का इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा। यशराज की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी सफलता के पीछे माता-पिता का सहयोग, प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास की अहम भूमिका रही है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता ने जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस उपलब्धि पर ओलंपिक संघ हरदा के अध्यक्ष संदीप पटेल, पूर्व मंत्री कमल पटेल, कोच विकास पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, प्राचार्य जेपी प्रजापति, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, राजेश बिलिया, नरेंद्र सेवारिक, पुरुषोत्तम राठौर, अनीस खान, गौतम विश्वकर्मा, प्रतीक, हिमांशु, दीपक, करण सहित खिलाड़ी भावेश, महेंद्र, अनुराग एवं जिले के समस्त हैंडबॉल खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने यशराज और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply