Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

सरदार पटेल के संदेशों का अनुकरण करना आज समय की आवश्यकता

3 min read
24 1
Text Size:

-वल्लभभाई पटेल की 151वी जयंती पर हुई साहित्यिक गोष्ठी  

अनोखा तीर, भोपाल। पटेल प्रवाह समिति साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भोपाल द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर साहित्यिक गोष्ठी एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे कला मंदिर के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा गौरीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि आज सरदार वल्लभभाई पटेल के संदेशों और कार्यों का अनुसरण करना है तो मेरी इन पंक्तियों को अवश्य याद रखना…
मेरे देश की पावनता मेरे देश का अमन,  बर्बाद ना हो जाए मेरे देश का चमन ,
वो मौन है जो इसको रौंदने में तुला  उसको नसीब, ना हो कफन।
साथ ही उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ उस समय की सरकार द्वारा हुए दुर्व्यवहार का भी उल्लेख किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि बाल साहित्य केंद्र के निर्देशक महेश सक्सेना ने सरदार पटेल के योगदान को पाठ पुस्तक में शामिल करने की बात कही और कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों के विशेष प्रसंग आज बच्चों को सुनाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार  रमेश शर्मा ने कहा कि वल्लभभाई पटेल की चेतना कहीं ना कहीं हमारे बीच है। राष्ट्रीय एकता के लिए उनके सूत्र जरूरी है। व्यक्तित्व की विराटता से ही उन्होंने हैदराबाद, भोपाल, जूनागढ़ और अन्य 565 रियासतों का एकीकरण कर भारत में विलय कराया। जब कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए पटेल जी का नाम आया, तब गांधी जी ने नेहरू जी का नाम आगे बढ़ाया और फिर पटेल जी ने अपने दायित्व का निर्वहन किया और गांधी जी की बात मान ली।  उन्होंने सामाजिक समरसता और स्व के मूल्य को समझाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के कार्यों का अनुसरण करने की बात कही। सारस्वत अतिथि  गोकुल सोनी ने वल्लभभाई पटेल की परिस्थितियों का वर्णन किया जिसमें उन्होंने बताया कि वल्लभभाई ने सबसे पहले अपने बड़े भाई को पढ़ाई के लिए अपनी जगह विदेश भेजा और बहुत से प्रेरक प्रसंग भी वर्णित किए। कार्यक्रम में सुभाष स्कूल के बच्चों एवं हैप्पी कृष्णा स्कूल के बच्चों को उनके शिक्षा एवं विभिन्न गतिविधियों में योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। जिसमें सुभाष स्कूल से शिवेंद्र द्विवेदी, अनुराग सिंह, गुंजन महाजन, चांदनी सूर्यवंशी और संजीवनी शर्मा। हैप्पी कृष्ण स्कूल से नमामि शर्मा सानवी शर्मा अर्चना कुमारी, प्रियांशी सिसोदिया सिद्धि चौरसिया और रोशनी पंडित को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट रामकृष्ण पांडेय और समाजसेवी पयोज जोशी को सम्मानित किया गया। स्वागत वक्तव्य संरक्षक श्रीराम माहेश्वरी ने एवं संस्था का परिचय अध्यक्ष होशियार सिंह पटेल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सुनीता यादव ने, सरस्वती वंदना प्रसिद्ध गायिका डॉक्टर श्रद्धा गुप्ता ने एवं आभार पयोज जोशी ने प्रस्तुत किया। रंजीत पटेल, वीके श्रीवास्तव, सुनीता शर्मा सिद्धी, डॉ. सत्या राठौर, मृदुल त्यागी, सीमाहरि शर्मा, हरिवल्लभ शर्मा, ओपी खुराना, रामकृष्ण पांडेय, प्रतीक द्विवेदी, डॉ.अनीता तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply