-मिट्टी को आकार देकर माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं बनाने में जुटे रहे मूर्तिकार
-रंगाई-सजावट का काम भी किया पूरा
अनोखा तीर, सोडलपुर। दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। वहीं, महालक्ष्मी पूजन के लिए मूर्तिकार भी प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हुए हैं। ग्राम के मूर्तिकार गोपाल प्रजापति ने दीपावली को देखते हुए महालक्ष्मी की 300 से 400 प्रतिमाएं तैयार की हैं। गोपाल प्रजापति ने मिट्टी से माता लक्ष्मी की आकर्षक प्रतिमाओं को आकार दिया है। इसके बाद प्रतिमाओं की रंगाई और सजावट कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया है। दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके चलते पर्व से पहले प्रतिमाओं की मांग रहती है।







