अनोखा तीर, हरदा। रविवार शाम शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब 200 बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। संघ की गणवेश पहने बच्चों ने घोष की धुन पर कदमताल की। रास्ते में लोग उन्हें देखने के लिए रुके। पथ संचलन नया बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी स्कूल से शुरू हुआ। यह एलआईसी ऑफिस, अंबेडकर चौक और अस्पताल चौक से होते हुए उसी स्कूल में खत्म हुआ। बच्चों के पालक भी उनके साथ शामिल हुए। स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
देशभक्ति की भावना जगाना उद्देश्य
पथ संचलन में 8 से 18 साल तक के बच्चे शामिल हुए। इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल से दूर रखना और उनमें देशभक्ति की भावना जगाना था। ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोष करती बच्चों की टोली भी संचलन में शामिल थी। नगर के कई स्थानों पर राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। स्वयंसेवक नगर के प्रमुख रास्तों, गलियों और मोहल्लों से गुजरे।
आरएसएस के बाल स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन







