Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

हरदा स्टेशन पर प्रतिदिन रुकने वाली गोवा एक्सप्रेस का बदलेगा ट्रेन नंबर

1 min read
Text Size:

-1 जनवरी से नई व्यवस्था
-वास्को-द-गामा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब नए नंबर से चलेगी
– हरदा के यात्रियों को रखना होगा ध्यान
अनोखा तीर, हरदा। हरदा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन ठहराव करने वाली गोवा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर में रेलवे ने बदलाव करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। इससे हरदा से दिल्ली और गोवा की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने ट्रेन नंबर में हुए बदलाव की जानकारी रखना जरूरी होगा। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वास्को-द-गामा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 12779 अब नए नंबर 17379 से संचालित होगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से वास्को-द-गामा जाने वाली ट्रेन संख्या 12780 का नया नंबर 17380 होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन नंबर बदलने के बावजूद दोनों ट्रेनों के मौजूदा ठहराव और अनुरक्षण व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी हरदा रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का निर्धारित ठहराव पूर्ववत जारी रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 से यात्रा की योजना बनाते समय नए ट्रेन नंबरों का ध्यान रखें और टिकट बुकिंग सहित यात्रा संबंधी जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त करें।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply