Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

बढ़ता जा रहा विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच विवाद…

2 min read
Text Size:

-कार्यवाही नहीं होने पर सचिव संघ ने काम बंद करने की दी चेतावनी
अनोखा तीर, हरदा।  विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मध्यप्रदेश सचिव संगठन ने विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम अशोक डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। सचिव संघ ने आरोप लगाया कि विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने सचिव अशोक जाट के साथ मारपीट, अभद्रता और अपशब्दों का प्रयोग किया। संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी सचिव कार्य बंद कर देंगे। सचिव संघ के आशीष शर्मा ने कहा कि राहुल पटेल अनाधिकृत रूप से जनपद कार्यालय में बैठते हैं और कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं। इस विवाद को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों ने सिटी कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज कराया है। दूसरी ओर विधायक रामकिशोर दोगने ने जिले की तीनों जनपद के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ कलेक्टर और एसपी से मुलाकात की। उन्होंने सचिव अशोक जाट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की। विधायक ने कलेक्टर से सचिव जाट के पूरे कार्यकाल की जांच कराने और एसपी से उनके द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त करने का आग्रह किया। विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल ने बताया कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी थी कि अशोक जाट अपनी ग्राम पंचायत कोलीपुरा का काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जाट पर अनियमितताओं, फर्जी बिल और योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचाने के आरोप लगाए। पटेल ने यह भी कहा कि जनपद स्तर से अन्य नाम प्रस्तावित होने के बावजूद जिला पंचायत स्तर पर राजनीतिक दबाव में अशोक जाट की नियुक्ति की गई।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply