Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार शाम शहर में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के घंटाघर के पास स्थित नयनतारा कॉम्प्लेक्स में हुई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संजय पिता संतोष गोस्वामी (21) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम सहजला का निवासी था और हरदा में नयनतारा कॉम्प्लेक्स में अपनी मां और बहन के साथ किराए पर रहता था। बताया गया है कि करीब दो महीने पहले मां को माइनर अटैक आने के कारण वह अपनी बेटी के साथ मायके गई हुई थीं। इस दौरान संजय अपने कमरे में अकेला था। उसके पिता की कुछ साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
काम धंधा नहीं चलने से था परेशान
मंगलवार शाम करीब चार बजे संजय अपने कमरे में गया और पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो आसपास के लोगों ने देखा। वह फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, मृतक की मां ने उसी कॉम्प्लेक्स में कपड़े की दुकान खोली थी, जो कुछ समय बाद बंद हो गई थी। संजय भी कोई खुला काम करता था। बताया जा रहा है कि काम-धंधा ठीक से न चल पाने के कारण वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

48 Views
What do you think?

Leave a Reply