Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

2 min read
Text Size:

– ४५०० रुपए की रिश्तव लेते आरटीओ आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
अनोखा तीर, जबलपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त जबलपुर इकाई ने बुधवार को एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में आरटीओ की आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके सहयोगी मोहित साहू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक प्रशांत दत्तात्रेय जाधव नवी मुंबई एवं वाहन चालक जय सिंह यादव जिला छतरपुर की गाड़ियां जबलपुर के बरगी क्षेत्र से होकर अन्य राज्यों में माल परिवहन करती हैं। 25 मार्च 2026 को जब वाहन क्र नागपुर-जबलपुर हाईवे से गुजर रहा था, तब आरोपियों ने वाहन को निकलवाने के एवज में 4500 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने वाहन चालक से 4500 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें बरगी (नागपुर-जबलपुर हाईवे) पर रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 12, 13(1)(क्र एवं 13(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशि मर्सकोले, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम जनता में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply