कृषि कैबिनेट के बीच फूटा किसानों का गुस्सा, हाईवे जाम 5 घंटे चक्काजाम।q

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

किसानों की चेतावनी उचित भाव नहीं तो आंदोलन तेज

 *खरगोन* : एक ओर मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों को फसलों के उचित भाव नहीं मिलने से असंतोष बढ़ता जा रहा है। कपास, गेहूं, चना, सोयाबीन और मक्का जैसी प्रमुख फसलों के दाम अपेक्षा से कम मिलने पर किसानों में नाराज़गी है। आनंद नगर स्थित कपास मंडी में डॉलर चने की खरीदी चल रही थी। सोमवार को जब किसानों को चना का भाव मात्र 7500 रुपए प्रति क्विंटल मिला तो वे भड़क उठे। किसानों ने इसे लागत से कम बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।

 

मंडी गेट बंद कर सड़क पर उतरे किसान

गुस्साए किसानों ने मंडी गेट बंद कर दिया और नारेबाजी करते हुए बावड़ी की ओर निकल गए। वहां भुसावल– चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित बावड़ी बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

5 घंटे जाम, शहरवासी भी परेशान

 

करीब पांच घंटे तक चले जाम से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसें, ट्रक और निजी वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान उचित समर्थन मूल्य की मांग पर अड़े रहे।

पास के जिले में चल रही थी कृषि कैबिनेट

 

घटना के समय पास के बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में राज्य सरकार की कृषि कैबिनेट बैठक चल रही थी, जिसमें प्रदेश के कई मंत्री मौजूद थे। किसानों का कहना है कि जब सरकार किसानों के हितों की बात कर रही है, तब मंडियों में उन्हें उचित मूल्य क्यों नहीं मिल रहा। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि यदि उचित दाम नहीं मिले तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 2

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!