Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए रवाना हुए वृद्धजन  

1 min read
Text Size:

-मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन के तहत 170 यात्री करेंगे अयोध्या-वाराणसी की यात्रा
अनोखा तीर, हरदा। जिले के १७० वृद्धजनों का एक जत्था मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत २ मार्च को सुबह ४ बजे रवाना हुआ। प्रशासन द्वारा सभी तीर्थयात्रियों के लिए माकूल इंतजाम किए गए थे। इन तीर्थयात्रियों में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह और उनकी पत्नी अंजना शाह भी शामिल हैं। यात्रा में भाजपा टिमरनी मंडल अध्यक्ष अतुल बारंगे के पिता और जनपद सदस्य गौरीशंकर बारंगे भी शामिल हुए।  जिले में सभी यात्रियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। रविवार रात 10 बजे सभी चयनित यात्रियों को स्टेशन बुलाया गया था, जहां भजन-कीर्तन के बीच यात्रियों ने ट्रेन का इंतजार किया और योजना की सराहना भी की।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply