Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पिनेकल एकेडमी में होली उत्सव मनाया, बच्चों ने रंगों के महत्व को जाना

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर स्थित पिनेकल एकेडमी में सोमवार को होली उत्सव एवं जीवन में रंगों के महत्व को दर्शाते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर संस्था के संचालक अब्दुल सईद खान ने कहा कि बसंत ऋतु के आगमन के स्वागत में मनाए जाने वाले होलिका उत्सव से जुड़ी पौराणिक कथा हमें सत्य और भक्ति का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि बालक भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। उनके पिता हिरण्यकश्यप को यह नापसंद था और उन्होंने अपनी बहन होलिका के साथ प्रहलाद को अग्नि में बैठा दिया, किंतु प्रहलाद को कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे यह सीख मिलती है कि हमें सदैव सत्य और धर्म का साथ देना चाहिए। इस अवसर पर संचालक सुल्ताना खान ने बच्चों को बताया कि होली भगवान कृष्ण और राधा की कथा से भी जुड़ी हुई है। भगवान अपने मित्रों के साथ रंगों और खुशियों को साझा करना पसंद करते थे। यह त्यौहार एकजुटता, खुशी और उत्सव की भावना को प्रकट करता है। होली उत्सव के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और रंगों के महत्व को जाना। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply