Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति में प्रतिदिन हो रहा गरबा

1 min read
09 2 3
Text Size:

-कन्या भोज के साथ माता की आराधना
-रात्रि आरती के बाद बालिकाएं और महिलाएं गरबा खेलकर कर रहीं मां दुर्गा की आराधना

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के मालीपुरा वार्ड ेक्र. 14 में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान समिति के युवा सदस्य तन-मन-धन से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। यहां प्रतिदिन विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाता है। समिति की ओर से नवरात्रि में धार्मिक आयोजनों के साथ कन्या भोज भी कराया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह आरती के बाद कन्याओं को भोजन कराया जाता है। वहीं, रात्रि में माता रानी की आरती के बाद बालिकाएं और महिलाएं गरबा खेलकर मां दुर्गा की आराधना कर रही हैं। माता के भजनों की धुन पर गरबा करती बालिकाओं और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply