Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

रदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होमगार्ड जिला इकाई हरदा द्वारा 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण 16 से 22 अक्टूबर तक पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड हरदा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के नियम, महत्व, 12 सेवायें, आग, भूकम्प, बाढ़, सर्पदंश, आकाशीय बिजली, हवाई हमले की चेतावनी, निकासी, खोज एवं बचाव कार्य, ड्रोन अटैक एवं सुरक्षा, एमएफआर, सीएसएसआर, सीबीआरएन तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया का अभ्यास, घायलों को लाने ले जाने की आकस्मिक विधि तथा आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं इम्प्रोवाईज्ड मेथड उपकरणों से रेस्क्यु करने की तकनीकों का प्रशिक्षण एवं मॉकड्रील का प्रदर्शन किया जाएगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply