-नालियों का पानी सड़क पर बह रहा
-महिलाओं ने ग्राम पंचायत से साफ-सफाई और नाली निकासी की मांग की
अनोखा तीर, रहटगांव। नगर के माता मंदिर एवं कब्रिस्तान रोड पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और पानी निरंतर बह रहा है मगर इस ओर ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि गंदा पानी बहने से बदबू भी फैल रही है और नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। महिलाओं ने मांग की है कि ग्राम पंचायत इस ओर ध्यान देकर यहां साफ-सफाई और उचित नाली निकासी की व्यवस्था करे, जिससे वार्ड वासियों को परेशानी न हो।





