Skip to content
Friday, 16 October 2026
खरगोन

9 थानों को मिला ISO सर्टिफिकेट। पुलिस विभाग में खुशी की लहर।

2 min read
Text Size:

 

बेहतर प्रशासनिक दक्षता के लिए थानों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता।

 *खरगोन* जिले की पुलिस व्यवस्था ने गुणवत्ता और कार्यकुशलता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख मजबूत की है। जिले के नौ पुलिस थानों, एसडीओपी कार्यालय बड़वाह तथा चौकी सेगांव को उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन, जनसुनवाई प्रणाली और नागरिक सुविधाओं में उच्च मानकों पर खरा उतरने के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। थाना बड़वाह, सनावद, बेड़िया, मैंनगांव, बरुड, गोगावां, उन, भगवानपुरा और भीकनगांव सहित चयनित इकाइयों को यह प्रमाणन प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन स्टैंडर्ड द्वारा उन संस्थाओं को दिया जाता है जो रिकॉर्ड संधारण, साफ सफाई, प्रशासनिक समन्वय, जनसुनवाई, सुविधाओं की उपलब्धता तथा कार्यप्रणाली की गुणवत्ता जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरती हैं। यह सम्मान न केवल संबंधित पुलिस इकाइयों की कार्यप्रणाली की गुणवत्ता को प्रमाणित करता है, बल्कि आमजन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को भी दर्शाता है। विशेष कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जहां अधिकारियों ने इसे पुलिस बल की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिस इकाई को ISO प्रमाणन मिलना इस बात का संकेत है कि वहां दस्तावेजों का सुव्यवस्थित रखरखाव, शिकायतों का समयबद्ध निराकरण, परिसर की साफ-सफाई, तकनीकी संसाधनों का उपयोग तथा अपराध नियंत्रण में तत्परता जैसे सभी मानकों का पालन गंभीरता से किया जा रहा है। यह उपलब्धि जिले की पुलिस प्रणाली में निरंतर सुधार और आधुनिक कार्यशैली अपनाने के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। इससे न केवल पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होगा, बल्कि अन्य थानों व इकाइयों को भी गुणवत्ता मानकों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिस सेवाएं मिलती रहें।

228 Views
What do you think?

Leave a Reply