फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी.. प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने हर्षोल्लास से मनाया फाग उत्सव
अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा शनिवार रात को सीताराम मैरिज गार्डन में फाग महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मथुरा-वृंदावन के कलाकारों द्वारा फूलों की होली, बरसाना की ल_मार होली और नृत्य प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान परशुराम का पूजन किया गया।  इस दौरान संत हनुमानदास महाराज, संत सीताराम दास, संत भरतदास चित्रकूट, संत विश्रामदास और संत अविरामदास विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगठन के मुख्य पदाधिकारियों, युवा एवं महिला टीम ने संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। वहीं कर्मकांडी सर्व ब्राह्मणों का भी स्वागत किया गया। युवा टीम के सदस्यों ने गुलाल लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने दिया। संचालन महामंत्री लोकेश शर्मा ने किया, जबकि अंत में आभार राजेंद्र शर्मा एवं दीपक शुक्ला ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, संयोजक नितेश बादर, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा, महिला अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
फूलों की होली एवं ल_मार होली का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मथुरा-वृंदावन के कलाकारों की प्रस्तुति रही, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी ने मयूर नृत्य करते हुए प्रवेश किया, दर्शकों ने उन पर जमकर पुष्प वर्षा की। श्री निधिवन डांस गु्रप के कान्हा बने सुमित शिंदे और राधा बनी अंशिका शर्मा ने सभी का मन मोह लिया। डांस गु्रप ने ‘घर में पधारो गजानंदÓ गीत से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद ‘कान्हा मोर पाने आयोÓ, ‘तो पे होरी में किशोरी रंग डारेगीÓ, ‘कन्हैया हर घड़ी तुम्हारी याद आती हैÓ जैसे गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। ‘श्याम चूड़ी बेचने आयाÓ गीत पर सुहागन महिलाओं ने भगवान कृष्ण से चूड़ी ली। वहीं ‘फूलों में सज रहे वृंदावन बिहारीÓ गीत पर भगवान कृष्ण और राधा रानी पर फूल बरसाकर होली खेली गई। इसके बाद बरसाना की विशेष ल_मार होली भी खेली गई, जिसमें गोपियों ने ल_ बरसाए। सुदामा चरित्र की प्रस्तुति पर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं, जबकि ‘छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वालÓ गीत पर बच्चों ने नंदी बने कलाकार के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान हरदा में मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली जैसा माहौल बन गया। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। सफल आयोजन पर उत्सव प्रभारी मनीष व्यास और प्रशांत शर्मा का टीम द्वारा पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।
शिक्षा एवं संस्कार परम आवश्यक : संत हनुमानदास
कार्यक्रम के दौरान संत हनुमानदास महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञानार्जन के साथ धर्म की रक्षा के लिए भी तत्पर रहना आवश्यक है। ब्राह्मण अपनी नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार अवश्य दें तथा पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से दूर रखें। इस दौरान संत सीतारामदास ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम में कथावाचक पंडित विद्याधर उपाध्याय और कथावाचक पंडित श्यामसुंदर जोशी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।

Views Today: 24

Total Views: 24

Leave a Reply

error: Content is protected !!