Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

सडक़ हादसे में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
Text Size:

देवास। ड्यूटी पर जाने के दौरान व्यक्ति की सडक़ दुर्घटना में मौत का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि हादसा रविवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोया कंपनी के सामने का है। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सिंह रविवार को अपनी बाइक से औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी के सामने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी उनके छोटे भाई इंदर सिंह को लगी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की सहायता से जितेंद्र सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करते है और रविवार सुबह हादसे के समय भी दोनों आगे-पीछे चल रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply