Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

अज्ञात वाहन ने दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

1 min read
Text Size:

 

देवास। बांगर के पास के पास देवास-उज्जैन रोड पर शनिवार रात हुए एक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचाया था, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि बांगर टोल टैक्स के आगे से इंदौर रोड के लिए बने बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। हादसे में बाइक सवार कुलदीप पिता भारत सिंह पंवार निवासी ग्राम पुवाल्ड़ा हापा (क्षिप्रा) व प्रदीप सोनी निवासी खरगोन की मौत हुई है। फिलहाल हादसा कैसे हुआ और मृतक कहां जा रहे थे इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्रकरण दर्ज किया है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply