-अजय खोड बने सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष
अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा नीमगांव की बैठक सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल की अध्यक्षता में नीमगांव मंदिर में संपन्न हुई। सुहागमल पंवार ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह समारोह 2026 पूर्व में तय समय पर ही आयोजित होगा उसमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जिसके अनुसार 28 मार्च को गणेश पूजन एवं 30 मार्च को विवाह समारोह होगा। बैठक में सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने हेतु 16 जोड़ो की स्वीकृति प्राप्त हुई। अभी आगामी 20 मार्च तक सामूहिक विवाह हेतु वर वधु (जोड़ो) के नाम लिए जाएंगे। सम्मेलन के आयोजन हेतु सर्व सम्मति से अजय (राजा) खोड को सामूहिक विवाह समिति नीमगांव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के द्वारा कनिका बिश्नोई का सम्मान किया गया। कनिका ग्राम नीमगांव के सरपंच ब्रजमोहन बिश्नोई की बेटी है, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में सी.ए. की उपाधि प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया। बैठक में सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, सचिव बलराम झुरिया, अजय खोड, लक्ष्मीनारायण पंवार, नीमगांव सरपंच ब्रजमोहन गीला, सत्यनारायण लोल, परमानंद गीला, नानकराम बेनीवाल, श्रीनारायण पंवार, सहसचिव वीरेंद्र भादू, प्रवीण खोड, उमेश पटेल, ब्रजेश झुरिया, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष लोकेश पंवार सहित मध्यक्षेत्र बिश्नोई सभा के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समाजजन उपस्थित रहे।
Views Today: 20
Total Views: 22

