गंगराड़े महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया। खिरकिया-भुआणा क्षेत्र के अखिल भारतीय गंगराड़े समाज की महिला मंडल खिरकिया द्वारा होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। महिलाओं ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है, जो जीवन की रंगीनता और खुशियों का प्रतीक है। इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। होली वसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतीक है, जो नए जीवन और ऊर्जा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम और एकता का त्योहार है, जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है और सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है, जो प्रहलाद की कथा से स्पष्ट होता है। होली सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर ममता, गंगराड़े जयबाला, राखी, रानी, काजल, रानू, भावना, रचना, संगीता, मीनाक्षी, अर्चना, क्षमा, भारती, सुनीता सहित भुआणा क्षेत्र की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!