गुम हुए मोबाइल ट्रेस करने में साइबर सेल को मिली सफलता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा तलैया के मार्गदर्शन में साइबर सेल हरदा को गुम हुए मोबाइल ट्रेस करने में सफलता मिली है। साइबर सेल की टीम ने विगत वर्षों में गुम हुए कुल 98 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 13 से 15 लाख रुपये बताई गई है। साइबर सेल हरदा में पदस्थ प्रभारी निरीक्षक आरएस तिवारी, सूबेदार उमेश ठाकुर तथा आरक्षक कमलेश सिंह परिहार, मनोज दोहरे और लोकेश सातपूते ने सक्रियता दिखाते हुए कड़ी मेहनत और लगन से कार्य किया। टीम ने सीईआईआर पोर्टल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त आवेदनों तथा थानों से आए गुम मोबाइलों के आवेदन एकत्रित कर तकनीकी सहायता से विगत वर्ष में गुम हुए 98 मोबाइलों को खोजने में सफलता प्राप्त की। इन मोबाइलों के मिलने के बाद संबंधित थानों को सूचित कर मोबाइल पुलिस कब्जे में लिए गए। इसके बाद मोबाइल मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा बुलाकर उनके गुम हुए मोबाइल सुपुर्द किए गए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। साइबर सेल हरदा द्वारा पूर्व में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 500 से अधिक गुम हुए मोबाइल उनके धारकों तक पहुंचाए जा चुके हैं। जिन मोबाइलों की अब तक रिकवरी नहीं हो सकी है, उन्हें खोजने के लिए साइबर सेल हरदा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!