छात्र हेमंत ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-मिले 3000 रुपए लौटाए
अनोखा तीर, रहटगांव। नगर के शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं के छात्र हेमंत राठौर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हेमंत को 5 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में 3000 रुपए मिले थे। छात्र ने बिना देर किए ईमानदारी दिखाते हुए यह राशि विद्यालय प्रबंधन के पास जमा करा दी। एक दिन बाद जांच के दौरान पता चला कि ये रुपए कक्षा 11वीं की छात्रा राधिका चौहान के थे, जो गलती से कहीं गिर गए थे। विद्यालय प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज और पूरी वस्तुस्थिति की जांच करने के बाद छात्रा राधिका को उसके गुम हुए 3000 रुपए वापस कर दिए। हेमंत की ईमानदारी से विद्यालय का पूरा स्टाफ काफी प्रभावित हुआ। शिक्षकों ने छात्र की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार उसके माता-पिता द्वारा दिए गए अच्छे पालन-पोषण का परिणाम हैं। विद्यालय स्टाफ ने हेमंत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसकी यह ईमानदारी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

68 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!