Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

शासकीय आईटीआई में प्रवेश का पांचवां चरण  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-विद्यार्थी 16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन व प्राथमिकता चयन  
अनोखा तीर, हरदा। कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पांचवें चरण (ओपन कन्वर्जन राउंड) की काउंसलिंग प्रक्रिया 12 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है।  प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि इस अवधि के दौरान इच्छुक आवेदक नया ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं, साथ ही पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थी अपने आवेदनों में त्रुटि सुधार और इच्छित संस्थाओं व व्यवसायों (ट्रेड) के प्राथमिकता क्रम का चयन (चॉइस फिलिंग) भी कर सकेंगे। इस आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पांचवें चरण की अंतिम चयन (मेरिट) सूची 20 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply