अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस शराब के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम कायागांव, बम्हनगांव, नगावामाल, देवपुर तथा वार्ड क्र. 5 खिरकिया में दबिश दी। दबिश के दौरान 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, 510 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 55 हजार रुपए है।
अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध 6 प्रकरण दर्ज







