Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नवरात्रि के लिए देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

1 min read
03 1
Text Size:

-रविवार से शुरू होगा शारदीय नवरात्रि पर्व, गांव में सजने लगे पंडाल

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में रविवार से शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत होगी। नवरात्रि को लेकर गांव में जगह-जगह पंडाल सजने लगे हैं। वहीं माता रानी के मंदिरों में भी पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। माता रानी के उत्सव को लेकर विभिन्न समितियों के सदस्य तन-मन-धन से तैयारियों में जुटे हुए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जहां नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन धार्मिक आयोजन होंगे।
दो स्थानों पर तैयार हो रहीं करीब 90 प्रतिमाएं
गांव में दो स्थानों पर मूर्ति कलाकार देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। दोनों स्थानों पर करीब 90 देवी प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं। प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई और सजावट का काम अंतिम चरण में है। तैयार प्रतिमाओं को समितियों और ग्रामीणों द्वारा ले जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नवरात्रि पर्व को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply