Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन  

1 min read
25 2
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई हरदा में रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला ‘युवा संगम का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि इस मेले में 2 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मेले में कुल 85 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया, जिनमें से 33 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इनमें से 15 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। मेले में काउंसलर ज्योति तिवारी ने 25 युवक-युवतियों की काउंसलिंग कर उन्हें व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply