अनोखा तीर, हरदा। देश भर में गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लैक डे मनाया गया। इसी क्रम में कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा भीमराव अंबेडकर चौक पर 11 बजे से धरना दिया गया एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर धरना दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट कर लोकतंत्र की हत्या की है। ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाया जाना चाहिए। आज देश में संविधान को कुचला जा रहा है, इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि देश में भाजपा सरकार वोट चोरी करके बनाई गई है, इसे तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी वोट चोरी कर सरकारें बनाई गई हैं, इन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पर जो एफआईआर दर्ज की गई है, वह तत्काल वापस ली जाए। जिन पुलिसकर्मियों द्वारा सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई, जो लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई सड़कों पर लड़ रहे थे, उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा आगामी समय में बड़े आंदोलन होंगे। देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी आगे भी अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान आरजीपीआरएस के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, जिला संगठन महासचिव गोविंद सुरमा, रामदास तोमर, जिला सचिव सूरज सिंह राजपूत, हरीश गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, मुन्ना पटेल, गगन अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, सुरेंद्र पटेल, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगानंद राजपूत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, पार्षद अक्षय उपरित, रमेश सोनकर, संदीप गौर, हरिभैया सुरमा, हरीमोहन शर्मा, श्याम सिंह राजपूत, वीरेंद्र विश्नोई, सतीश भादू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्लैक डे पर कांग्रेस ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

0 Views





