Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिए

1 min read
Text Size:

-दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाए जाने पर नोटिस जारी  

अनोखा तीर,  हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हरदा के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि इस दौरान हरदा में समर्पण प्रोविजन तथा अग्रवाल प्रोविजन से घी सैंपल लिया गया। सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएंगी। कांबले ने बताया कि पूर्व में माँ भगवती राजस्थान स्वीट नमकीन चारूवा का पनीर, मां रेवा डेरी हरदा तथा कैलाश भैया दूध डेरी हरदा का दूध सैंपल अवमानक पाया गया। पनीर के सैंपल में मॉइस्चर व फैट कम पाया गया। इसी प्रकार दोनों दूध में एसएनएफ कम पाया। तीनों प्रतिष्ठानों को 46(4) का नोटिस जारी किया गया। इसके बाद तीनों प्रतिष्ठानों का प्रकरण सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply