Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रुपए

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील  
अनोखा तीर, हरदा। जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिलों में भारी बचत देखने को मिल रही है।  मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शहर जोन, हरदा ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर के विद्युत क्रमांक 2433022822 में स्वीकृत भार 42 किलोवॉट पर स्थापित ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्र ने माह जुलाई 2026 में कुल 3861 यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। इस सौर ऊर्जा उत्पादन के चलते कार्यालय के बिजली बिल में लगभग 30 हजार रुपये की बड़ी कमी आई है। इस सफलता को देखते हुए जिला प्रशासन और विद्युत वितरण कंपनी ने जिले के आम नागरिकों, किसानों और व्यावसायिक संस्थानों से अधिक से अधिक सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने की अपील की है। विद्युत कंपनी के प्रबंधक यंत्री ने बताया कि अपने भवनों पर वास्तविक विद्युत भार के अनुसार सोलर सिस्टम स्वीकृत कराने से न सिर्फ व्यक्तिगत बिजली बिलों में कमी आएगी, बल्कि मुख्य विद्युत ग्रिड और यंत्रों पर से भी अतिरिक्त भार घटेगा। इस सामूहिक प्रयास से हरदा जिला सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply