प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में अनुशासन और परिश्रम के साथ सेवा भाव को चरितार्थ किया

– प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेवा संकल्प बाईक यात्रा के राइडर्स से किया संवाद

अनोखा तीर, बागली/देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में निरंतर परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्र धर्म की भावना के साथ काम किया है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी की शुरुआत हुई और आज वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के हर व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास उनकी कार्यशाली में स्पष्ट दिखाई देता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को भव्य और दिव्य राम मंदिर की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडऩगर से वाराणसी जा रही युवाओं की बाइक यात्रा के देवास जिले के पुंजापुरा में स्वागत करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रदेश के 35 लाख 42 हजार हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से 212 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि उनके खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करनावत पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस थाना बनाने, पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण करने तथा शासकीय गोदाम के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सांसद वीडी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास का बागली तपोनिष्ट नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी जी का कार्य क्षेत्र रहा है। समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के माध्यम से ही विकास और जनकल्याण की यात्रा निरंतर जारी है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ तय किया है। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बागली विधायक मुरली भंवरा, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक सोनकच्छ डॉ. राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, रायसिंह सेंधव, राजीव खंडेलवाल, मनीष सोलंकी, संभागायुक्त आशीष सिंह, आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारीगण, सेवा संकल्प बाइक यात्रीगण, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

0 Views

Leave a Reply